महाराष्ट्र: मुंबई मेयर पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी विधायक आशीष शेलार पर एफआईआर
बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने वर्ली क्षेत्र में हुए सिलेंडर विस्फोट में बीएमसी की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किए थे, इसी दौरान उनपर विवादित बयान देने के आरोप लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक आशीष शेलार के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार विधायक शेलार पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिवसेना की नेता पेडनेकर ने शेलार के खिलाफ दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार किशोरी पेडनेकर ने बीजेपी विधायक शेलार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 अ (4) और धारा 509 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करेगी। दरअसल बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने वर्ली क्षेत्र में हुए सिलेंडर विस्फोट में बीएमसी की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किए थे, इसी दौरान उनपर विवादित बयान देने के आरोप लगे हैं।
महाराष्ट्र: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने बीजेपी विधायक आशीष शेलार के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (4) और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर का आरोप है कि आशीष शेलार ने वर्ली आग कांड में उनके ख़िलाफ विवादित टिप्पणी की थी— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2021