फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR on 12 people for stop dalit funeral procession at gujarat

गुजरात: दलित की शवयात्रा के दौरान हुई मारपीट, 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Mon, 05 Feb 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
FIR on 12 people for stop dalit funeral procession at gujarat
funeral

जीते जी तो दलितों पर अत्याचार के मामले आए दिन पढ़ते ही रहते हैं। अब मरने के बाद भी उन्हे बक्क्षा नहीं जा रहा है। गुजरात के पंचमहल जिले में दलितों पर हमले का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां ऊंची जाति के लोगों ने महिला की शवयात्रा को रोका और मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मृतक महिला के बेटे दिनेश सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गुजरात के पंचमहल जिले के अंतर्गत आने वाले पिंगली गांव में, दिनेश सोलंकी की मां का निधन हो गया। मृत महिला के शव को तथाकथित प्रभुत्व वाले इलाके से लेकर गुजर रहे थे। तभी वहां कुछ ऊंची जाति के लोगों ने अंतिम यात्रा को रोका और उसे वहां से निकलने पर ऐतराज जताया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी होने लगी। देखते ही देखते मृतक महिला के बेटे की पिटाई कर दी गई। इसकी शिकायत कालोल पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।    
विज्ञापन

 
मामले पर बात करते हुए पंचमहल के एसपी आरवी चुड़ासामा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि दलितों को शवयात्रा निकालने से रोका गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस की मौजूदगी में मृतिक महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम और आईपीसी के प्रावधानों के तहत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के बेटे दिनेश सोलंकी के घर पर पुलिस की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed