{"_id":"582c582d4f1c1b39298fe543","slug":"fir-lodged-against-west-bengal-congress-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा के दौरान गाली देने के आरोप में बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जनसभा के दौरान गाली देने के आरोप में बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 16 Nov 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
दो दिन पहले अपनी एक जनसभा के दौरान मुर्शिदाबाद के जिला शासक को गाली देने के आरोप में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अधीर चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ बीती रात मुर्शिदाबाद थाने में उक्त एफआईआर दर्ज की। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी।
चौधरी ने 14 नवंबर को अपनी एक जनसभा में जिला शासक वाई रत्नाकर राव पर जुबानी हमले किए थे। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से नजदीकी का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर उनको गालियां दी थीं। चौधरी का कहना था कि जिला शासक ने मुर्शिदाबाद जिला परिषद में कांग्रेस और दूसरे गैर-तृणमूल कांग्रेस दलों के सदस्यों को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।