फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR lodged against TMC MLA for controversial statement on PM Narendra Modi and Union Minister Amit Shah

West Bengal: भाजपा ने टीएमसी विधायक पर दर्ज कराई FIR, पीएम मोदी और शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Wed, 30 Nov 2022 01:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 01:43 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मालदा जिले की तृणमूल विधायक सावित्री मित्रा कह रही हैं कि गुजरातियों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं है।

विज्ञापन
FIR lodged against TMC MLA for controversial statement on PM Narendra Modi and Union Minister Amit Shah
पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह - फोटो : getty

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की महिला विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सावित्री मित्रा मालदा जिले के मानिकचक की विधायक है और पूर्व में बंगाल की मंत्री रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


कथित वीडियो सामने आने के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में भाजपा की छह महिला विधायकों ने सावित्री मित्रा के खिलाफ हारे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। पॉल ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उम्मीद है कि पुलिस हमारी भावनाओं का संज्ञान लेगी और महिला विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले अनुभवों से जानते हैं कि पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मालदा जिले की तृणमूल विधायक सावित्री मित्रा कह रही हैं कि गुजरातियों का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। साथ ही पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का महिलाओं के वस्त्र हरण के सिवा कोई काम नहीं है।उन्होंने कहा कि गुजरातियों ने भारत को ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में अधीन रखने के इरादे से अंग्रेजों को हथियार दिए और बापू और पटेल की ‘प्रसिद्ध भूमि’ का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का नहीं है स्वतंत्रता आंदोलन में योगदानः मित्रा
इस संबंध में जब सावित्री मित्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने कहा है-गुजरात में रहने वाले नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। वे अंग्रेजों के पक्ष में थे। मैंने कुछ भी बुरा नहीं कहा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास गांधी जी का अपमान करने की शक्ति नहीं है। मैंने ऐसा नहीं कहा कि गुजरातियों ने हमारा स्वतंत्रता आंदोलन नहीं किया। भाजपा में उन लोगों की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी। मैंने नाम का जिक्र किया। सुवेंदु अधिकारी जो कह रहे हैं, मैं उसका उत्तर नहीं दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed