फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed against JD(S) MLC and son of HD Revanna, Suraj Revanna

Karnataka: JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस, पूछताछ के लिए पुलिस थाने में हुए पेश

Sat, 22 Jun 2024 11:48 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बेंगलुरु
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बेंगलुरु Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jun 2024 11:48 PM IST
सार

जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता का आरोप है कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। वहीं मामला दर्ज होने के बाद सूरज रेवन्ना शनिवार को पुलिस की पूछताछ के लिए थाने पहुंचे। 


 

विज्ञापन
FIR filed against JD(S) MLC and son of HD Revanna, Suraj Revanna
सूरज रेवन्ना - फोटो : ani

विस्तार

जनता दल(सेक्युलर) के एमएलसी और एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। होलेनारसीपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन पर सूरज रेवन्ना के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 342, 377 में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता चेतन ने आरोप लगाया है कि सूरज रेवन्ना ने 16 जून को  हासन जिले के गन्निकाडा स्थित विला में उनका यौन उत्पीड़न किया था।  एफआईआर दर्ज होने के बाद सूरज रेवन्ना हसन पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की। चेतन पार्टी के ही एक कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन


सूरज रेवन्ना के करीबी ने चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था
सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर चेतन केएस और उनके बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिवकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी चेतन और उनके एक रिश्तेदार सूरज को यौन उत्पीड़ने के झूठे केस में फंसाकर पैसे ऐंठना चाहते हैं। लेकिन शनिवार को पुलिस ने शिकायतकर्ता चेतन की तहरीर के आधार पर सूरज रेवन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एचडी रेवन्ना के बेटे हैं सूरज रेवन्ना
सूरज रेवन्ना होलेनरासीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है और वह पुलिस हिरासत में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ज्वल के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन
इससे पहले  कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘हासन चलो’ मार्च में शिरकत की मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। इस मार्च का आयोजन ‘नवेड्डु निलादिद्दरे’ नामक मानवाधिकार समूह द्वारा किया था। इसमें राज्य भर से महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और दलितों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed