फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against seer of Murugha Mutt for allegedly sexually harassing the children of employee

Murugha Mutt: मुरुघा मठ प्रमुख के खिलाफ कर्मचारी के बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप, चार गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 12:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 12:38 PM IST
सार

मैसूर के नजराबाद थाने में मुरुघा मठ के पुजारी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस का कहना है कि छात्रावास के वार्डन, पुजारी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
FIR against seer of Murugha Mutt for allegedly sexually harassing the children of employee
लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुरुघा मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाईस्कूल की दो नाबालिक छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में पहले से जेल में बंद शिवमूर्ति शरणारू के खिलाफ अब मठ में कार्यरत कर्मचारी के बच्चों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


इस मामले में मैसूर के नजराबाद थाने में मुरुघा मठ के पुजारी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस का कहना है कि छात्रावास के वार्डन, पुजारी समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं अन्य लोग फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


हाईस्कूल की छात्राओं ने की थी शिकायत 
इससे पहले शिवमूर्ति शरणारू समेत पांच व्यक्तियों पर हाईस्कूल की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी की शिकायत के आधार पर मठ के छात्रावास के वार्डन समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। नाबालिग लड़कियों ने पहले मैसूर के उक्त एनजीओ से संपर्क किया था और काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मठ प्रमुख की एक सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी 
यौन शोषण के आरोप में मुरुघा मठ के मुख्य महंत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को एक सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी की शिकायत के आधार पर मठ के छात्रावास के वार्डन समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक, लड़कियों ने मैसूर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन 'ओदानदी सेवा संस्थान' से संपर्क किया और काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद से मठ के मुख्य महंत न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में  उनकी हिरासत 21 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed