फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patra Chawl Scam: Fir against sanjay raut in swapna patkar case

Patra Chawl Scam: संजय राउत पर अब धमकी का भी केस दर्ज, स्वप्ना पाटकर ने की थी शिकायत

Mon, 01 Aug 2022 08:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Aug 2022 08:25 AM IST
सार

संजय राउत के खिलाफ मुंबई के वकोला पुलिस थाने में भादंवि की धारा 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। दरअसल, स्वप्ना का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें राउत को कथित तौर पर उन्हें धमकी देते सुना गया था। 

विज्ञापन
Patra Chawl Scam: Fir against sanjay raut in swapna patkar case
sanjay raut - फोटो : PTI

विस्तार

वरिष्ठ शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में बुरी तरह फंस गए हैं। 16 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस बीच, राउत के खिलाफ उनके सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर को धमकाने को लेकर भी पुलिस केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

संजय राउत के खिलाफ मुंबई के वकोला पुलिस थाने में भादंवि की धारा 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। दरअसल, स्वप्ना का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें राउत को कथित तौर पर उन्हें धमकी देते सुना गया था। 
विज्ञापन

स्वप्ना पाटकर पात्रा चॉल जमीन घोटाले में गवाह है। ईडी ने इसी मामले में रविवार को राउत को उनके घर पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। इसके बाद राउत के भाई सुनील राउत ने दावा किया कि उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी आज राउत को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लेने की मांग कर सकता है। सुनील राउत ने यह भी दावा किया कि ईडी संजय राउत को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगा। भाजपा उनसे डरती है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत के घर से 11.50 लाख जब्त
ईडी के सूत्रों के अनुसार शिवसेना नेता संजय राउत के घर से 11.50 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। सुनील राउत के दावे के पूर्व संजय राउत के वकील ने रविवार को कहा था कि उनके मुवक्किल को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है। ताजा समन पर राउत ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं। उधर, हिरासत में लेने के बाद राउत ने मीडियाकर्मियों से कहा कि झूठे आरोप और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। यह सब शिवसेना और महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा।


ऑडियो वायरल हुआ था
बता दें, बीते दिनों संजय राउत का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें वह एक महिला को संपत्ति को लेकर धमकी दे रहे थे। राउत कोई संपत्ति अपने नाम कराने के लिए धमकाते हुए कथित तौर पर जान से मारने व दुष्कर्म की धमकी दे रहे थे। कहा जा रहा है कि वे यह धमकी स्वप्ना पाटकर को दे रहे थे। पाटकर पात्रा जमीन घोटाला मामले में गवाह है। ऑडियो वायरल होने के बाद पाटकर ने वकोला पुलिस में शिकायत की थी कि उसे धमकी दी गई है कि यदि वह ईडी के समक्ष बयान देगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed