फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against mika singh

मीका सिंह पर मॉडल से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Tue, 05 Jul 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
FIR against mika singh

अक्सर विवादों में रहने वाले सिंगर मीका एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मीका पर मुंबई के वर्सोवा में एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एक मॉडल के साथ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

मीका पर आरोप है कि मॉडल उनके घर गई थी, जहां पर मीका ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे मारा भी। फिलहाल मीका के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी रहे थे सुर्खियों में

FIR against mika singh

यह पहली बार नहीं है कि मीका को लेकर कोई विवाद हुआ है। इससे पहले भी कई बार मीका को लेकर विवाद होते रहे हैं। अप्रैल महीने में मीका ने दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक डॉक्टर को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत डॉ श्रीकांत ने मीका सिंह पर एक लाइव शो में उन्हें थप्पड़ मारने और अपने बाउंसरों से धक्के दिलाकर मंच से ढकेलने का आरोप लगाया था। तभी मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद मीका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

मीका सिंह इससे पहले राखी सावंत को किस करने की वजह से भी चर्चा में रहे थे। उस समय भी मीका को लेकर काफी विवाद पैदा हो गए थे। इतना ही नहीं, मीका ने सनी लियोनी से भी किस मांगी थी, लेकिन सनी ने उनकी बात को अनसुना करते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed