फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR against Jarange for provocative speech in Beed

Maharashtra: भड़काऊ भाषण देने के मामले में मनोज जरांगे के खिलाफ केस दर्ज, बीते 15 दिनों में नौंवी एफआईआर

Sat, 16 Mar 2024 11:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 16 Mar 2024 11:03 PM IST
सार

Maharashtra: मनोज जरांगे के खिलाफ महाराष्ट्र के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में बीते पंद्रह दिनों में नौ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
FIR against Jarange for provocative speech in Beed
मनोज जारांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने मराठा आंदोलन के प्रमुख मनोज जरांगे समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीड जिले के तंदलवाड़ी घाट में भड़काऊ भाषण दिया गया था। इसके बाद नेकनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।  बीते पंद्रह दिनों में मनोज जरांगे के खिलाफ ये नौवीं एफआईआर है। मनोज जरांगे के खिलाफ बीड जिले के अमलनेर, पिपलनेर, शिरूर कसार, चकलामाबा, गेवराई, माजलगांव, पेठ, अंबाजोगाई शहर, और नेकनूर पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन


कौन हैं मनोज जरांगे?
आंदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जरांगे पाटिल मूलत: बीड जिले के रहने वाले हैं। मटोरी गांव में जन्मे मनोज ने 12वीं तक पढ़ाई की है। आजीविका के लिए बीड से जालना आ गए। यहां एक होटल में काम करते हुए उन्होंने सामाजिक कार्य शुरू किए। इसी दौरान शिवबा नामक संगठन की स्थापना की। मनोज 2011 से मराठा आरक्षण के आंदोलन में सक्रिय हैं। 2014 में उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में डिविजनल कमिश्नरेट के खिलाफ अपने मार्च से सभी का ध्यान खींचा था। 2015 से 2023 के बीच उन्होंने 30 से ज्यादा आंदोलन किये। 2021 में उन्होंने जालना जिले के साष्टा पिंपलगांव में 90 दिनों की हड़ताल की थी। बताया जाता है कि मनोज जरांगे की आर्थिक स्थिति खराब है, लेकिन उन्होंने खुद को मराठा समुदाय के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास चार एकड़ जमीन थी जिसमें से दो एकड़ जमीन उन्होंने मराठा समुदाय के आंदोलन के लिए बेच दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed