{"_id":"5eb55e368ebc3ee0a3019602","slug":"financial-package-for-infrastructure-sector-may-be-announced-soon-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए पैकेज की घोषणा जल्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए पैकेज की घोषणा जल्द
Fri, 08 May 2020 06:57 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 08 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए एक वित्तीय पैकेज पर काम कर रही है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गडकरी ने वित्त उद्योग विकास परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए परिचर्चा के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि 2-4 दिन में पैकेज की घोषणा हो जाएगी। सरकार इसके लिए उच्चस्तर पर काम कर रही है। गडकरी से पूछा गया था कि क्या सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र को राहत के लिए वित्तीय पैकेज पर काम कर रही है। गडकरी ने कहा कि उम्मीद की जानी चाहिए कि यह जल्द से जल्द आएगा।
विज्ञापन
इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और आर्थिक मामलों का विभाग पहले ही एक पैकेज पर काम रहा है। यह पैकेज सिर्फ एमएसएमई क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे उद्योग के लिए होगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए विभिन्न हलकों से पैकेज की मांग उठ रही है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र के संगठन, उद्योगों के संगठन और एमएसएमई क्षेत्र के विशेषज्ञ अर्थव्यवस्था को इस स्थिति से उबारने के लिए तत्काल राहत पैकेज दिए जाने की मांग कर रहे हैं।