{"_id":"580a529b4f1c1b1030704bf2","slug":"finance-ministry-seeks-report-on-debit-card-data-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्रालय ने डेबिट कार्ड डाटा में सेंधमारी की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्रालय ने डेबिट कार्ड डाटा में सेंधमारी की मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री, अरुण जेटली के मुताबिक सरकार ने डेबिट कार्ड डाटा में सेंधमारी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। देश के बैंकिंग इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड के डाटा में सेंधमारी की बात सामने आने के बाद हालांकि वित्त मंत्रालय ने ग्राहकों को चिंतित नहीं होने को कहा है। साथ ही सरकार ने रिजर्व बैंक तथा अन्य बैंकों से आंकड़ों में सेंध तथा साइबर अपराध से निपटने के लिये तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
जेटली ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि एटीएम मसले पर रिपोर्ट मांगी गई है। इसके पीछे विचार नुकसान को थामना है। डाटा में सेंधमारी की खबर आने के बाद स्टेट बैंक सहित अनेक बैंकों ने बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड वापस मंगवाए हैं, जबकि कई अन्य बैंकों ने सुरक्षा सेंध से संभवत: प्रभावित एटीएम कार्डों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
साथ ही, ग्राहकों से कहा है कि वे इनके इस्तेमाल से पहले पिन अनिवार्य रूप से बदलें। अब तक 19 बैंकों ने धोखाधड़ी से पैसे निकलने की सूचना दी है। कुछ बैंकों को यह भी शिकायत मिली है कि कुछ एटीएम कार्डों का चीन तथा अमेरिका सहित अनेक देशों में धोखे से इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि ग्राहक भारत में ही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने डेबिट कार्ड डाटा में सेंध लगाने के मामले में तुरंत कार्रवाई का वादा किया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि कार्ड से जुड़े डाटा में सेंध की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं है।