{"_id":"63f7df3144c82f514808d706","slug":"finance-ministers-and-central-bank-governors-of-g20-countries-meeting-from-today-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक आज से, सीतारमण ने द्विपक्षीय बैठकें कीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक आज से, सीतारमण ने द्विपक्षीय बैठकें कीं
Fri, 24 Feb 2023 03:18 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 Feb 2023 03:18 AM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, जापान के वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी और इटली के वित्त मंत्री जियानकार्लो जियोरगेट्टी के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। उनकी ऐसी 10 से अधिक बैठकें होनी हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन।
- फोटो : Twitter@SecYellen
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी-20 बैठक से पहले गुरुवार को अमेरिका और जापान सहित अन्य देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने इस दौरान क्रिप्टो करेंसी को विनियमित करने के लिए वैश्विक ढांचा बनाने, वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों और बहुपक्षीय विकास बैंक को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक बंगलूरू में 24 फरवरी से शुरू होगी। जी-20 विकसित और विकासशील देशों का एक समूह है। सीतारमण इस दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए यहां आई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अब तक अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, जापान के वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी और इटली के वित्त मंत्री जियानकार्लो जियोरगेट्टी के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें की हैं। उनकी ऐसी 10 से अधिक बैठकें होनी हैं। वित्त मंत्री ने येलन के साथ अपनी बैठक में क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने बैठक के बाद ट्वीट किया, दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत वित्तीय प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने, वैश्विक ऋण की कमजोरियों, क्रिप्टोसंपत्तियों को विनियमित करने और स्वास्थ्य को मजबूत करने के अलावा ‘जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप’ (जेईटीपी) पर चर्चा की।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्रालय ने कहा कि सीतारमण ने अपनी जापानी समकक्ष के साथ ‘जी-20 वित्त ट्रैक 2023’ के तहत प्राथमिकताओं पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इटली के वित्त मंत्री ने बैठक के दौरान 2023 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।