फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Sitharaman said, budget for the self-sufficient India, the allegation of collateral capitalism is wrong

राज्यसभा में बोलीं वित्त मंत्री: यह आत्मनिर्भर भारत का बजट, सांठगांठ वाले पूंजीवाद का आरोप गलत

Fri, 12 Feb 2021 06:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Feb 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Sitharaman said, budget for the self-sufficient India, the allegation of collateral capitalism is wrong
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-2022 को लेकर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लिए है। सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सांठगांठ वाले पूंजीवाद का आरोप लगाना बेबुनियाद है।

विज्ञापन


विपक्ष के आरोप को किया खारिज
सीतारमण ने पूंजीपतियों के बजट के विपक्ष के आरोप का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। चाहे वह गरीब हों या फिर उद्यमी। हम पर पर सांठगांठ वाले पूंजीवाद का आरोप लगाना बेबुनियाद है। गांवों में सड़कों का निर्माण, सौभाग्य योजना के तहत हर गांव में बिजली, छोटे किसानों के खातों में पैसा डालने जैसी योजनाएं गरीबों के लिये है न कि पूंजीपतियों के लिए।
विज्ञापन


बंगाल से सूची नहीं मिलने से किसान सम्मान निधि का आवंटन घटाया
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में तात्कालिक सहायता के साथ साथ मध्यम और दीर्घ अवधि में सतत आर्थिक वृद्धि बनाये रखने पर ध्यान दिया गया है। पीएम सम्मान निधि के तहत राशि कम किए जाने के विपक्ष के आरोप में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरफ से छोटे एवं सीमांत किसानों की सूची नहीं देने से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2021-22 के लिए आवंटन 10,000 करोड़ रुपये कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



नहीं घटाया रक्षा बजट
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि मनरेगा के तहत आवंटित कोष का उपयोग हमारी सरकार में बढ़ा है। यह कहना तथ्य आधारित नहीं है कि सरकार ने रक्षा बजट में कमी की है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में रक्षा क्षेत्र के पूंजीगत खर्च में 18 प्रतिशत से अधिक का प्रावधान किया गया है।  वित्त मंत्री ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन योजना के बकाया को पूरा करने का प्रावधान करने के लिए पिछले बजट में प्रावधान किया गया था, जिसकी इस बार जरूरत नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed