{"_id":"647246608a80ff42a30595d5","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-said-pm-modi-became-the-most-trusted-popular-leader-by-his-service-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi : वित्त मंत्री ने की पीएम मोदी की सराहना, बोली- अपने सेवाभाव से प्रधानमंत्री बने लोकप्रिय नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi : वित्त मंत्री ने की पीएम मोदी की सराहना, बोली- अपने सेवाभाव से प्रधानमंत्री बने लोकप्रिय नेता
Sun, 28 May 2023 12:33 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 May 2023 12:33 AM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के स्तर पर लोगों की मानसिकता को बदला है और अपने सेवाभाव से देश के लोगों का भरोसा हासिल किया है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में रविवार को नई संसद मिलने जा रही है और उसका उद्घाटन भी पीएम मोदी के हाथों ही होगा। जब नई संसद बन रही थी तो पीएम मोदी कई बार उसका जायजा लेने आए थे। वहीं अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने सेवाभाव से सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय नेता बने हैं।
विज्ञापन
शनिवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के स्तर पर लोगों की मानसिकता को बदला है और अपने सेवाभाव से देश के लोगों का भरोसा हासिल किया है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर था, जबकि 2014 से भ्रष्टाचार का नाम भी नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और प्रत्येक श्रेणी में इसने हर गुजरते साल के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि आंकड़ों से परे कुछ ऐसा है, जो मुझे आपको बताना है। आज मानसिकता बदल गई है। शासन करने वालों ने अपनी मानसिकता बदल दी है। जिन लोगों ने ऐसी सरकार को वोट दिया है, वे अपने दोस्तों और परिवारों के बीच भी मानसिकता में बदलाव देखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मानसिकता में बदलाव तब आता है, जब सरकार लोगों पर भरोसा करती है और जब लोग बदले में सरकार पर भरोसा करते हैं। सीतारमण ने साथ ही जोड़ा कि लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी कुछ भी गलत या देश के खिलाफ कुछ भी नहीं करेंगे और वह हमेशा देश की सेवा करने के लिए तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं थी। हमने सोचा था कि यह देश भ्रष्टाचार के लिए ही जाना जाएगा। लोगों ने इस देश में व्यवसाय करना छोड़ दिया। लेकिन आज, भारत में मानसिकता बदली है। लोगों को लगता है कि सरकार उनके प्रति जवाबदेह है। उनकी भलाई के लिए काम करेगी। ऐसा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण हुआ। सीतारमण ने कहा कि यही वजह है कि आज भी बहुत सारे वैश्विक नेताओं की तुलना में पीएम मोदी अधिक लोकप्रिय हैं।
भारत दो साल में होगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश : वैष्णव
मोदी सरकार की सही नीति और जमीनी कदमों के कारण 2014 से देश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है। इस कारण भारत अगले दो साल में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। अगले छह सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत को दुनिया में एक ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जा रहा है और दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था में भरोसा कर रही है।
सरकार के 9 साल पूरे होने पर हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, इस भरोसे के कारण 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रैंकिंग 10 वीं थी, जो कि आज पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
सरकार की योजनाओं के कारण लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। विपक्ष की आलोचना करते हुए मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले के कांग्रेस शासन ने देश को ‘नाजुक पांच’ में बदल दिया था, और 2014 से लगातार प्रयासों ने इसे एक बार फिर शीर्ष वैश्विक लीग में ला दिया है।