फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister nirmala sitharaman said Narendra Modi govt is not a suitcase government

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- मोदी जी की सरकार सूटकेस वाली सरकार नहीं है

Sat, 20 Jul 2019 06:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister nirmala sitharaman said Narendra Modi govt is not a suitcase government
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक बार फिर यह बताया कि वे बजट लाल कपड़े में लपेट कर संसद क्यों पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि अब सूटकेस वाली सरकार नहीं है। मंत्रीजी का आशय भ्रष्टाचार से था। 
विज्ञापन


सीतारमण ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "बजट 2019 के लिए मैं सूटकेस लेकर नहीं गई। हम सूटकेस लेकर घूमने वाली सरकार नहीं है क्योंकि सूटकेस कुछ और भी दर्शाता है, सूटकेस लेना, सूटकेस देना। मोदी जी की सरकार सूटकेस वाली सरकार नहीं है।" 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि बतौर देश की पहली पूर्ण कालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को लोकसभा में बजट को लाल कपड़े में लपेटकर पेश करने पहुंची थीं।  सरकार ने इसे बही-खाता का नाम दिया। यह भी पहला मौका था, जब कोई वित्त मंत्री बजट को सूटकेस में रखने की बजाए लाल कपड़े में लपेटकर लाए। 


इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने इंटरनेशनल बिजनेस कांन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मुझे सूटकेस पसंद नहीं हैं। यह प्रचलन ब्रिटिश काल से चला आ रहा है। इसलिए मैंने भारतीय परंपरा को प्रदर्शित करने वाले लाल कपड़े की शुरुआत की।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed