{"_id":"5de417868ebc3e550115f37d","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-replied-on-questions-of-rahul-bajaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज के सवाल पर बोलीं वित्तमंत्री, ऐसी बातों से राष्ट्रीय हित को चोट पहुंच सकती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजाज के सवाल पर बोलीं वित्तमंत्री, ऐसी बातों से राष्ट्रीय हित को चोट पहुंच सकती है
Mon, 02 Dec 2019 01:11 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:11 AM IST
सार
- छिड़ी बहस : उद्योगपति के समर्थन में आईं बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार शॉ
- सीतारमण ने ट्वीट किया, बजाज के मुद्दों का जवाब गृहमंत्री अमित शाह ने दे दिया
- शॉ ने ट्वीट किया, सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर कोई आलोचना सुनना नहीं चाहती
विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
केंद्र सरकार की आलोचना को लेकर उद्योगपति राहुल बजाज के सवाल पर बहस छिड़ गई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार शॉ ने बजाज का समर्थन किया है।
विज्ञापन
सीतारमण ने ट्वीट किया, राहुल बजाज ने जिन मुद्दों को उठाया, उसका जवाब गृहमंत्री अमित शाह ने दे दिया है। सवाल हों, आलोचनाएं हों सबको सुना जाता है, उनका जवाब दिया जाता है, उसे रेखांकित किया जाता है। सीतारमण ने लिखा कि अपनी धारणा फैलाने की जगह जवाब पाने के और भी बेहतर तरीके हैं। ऐसी बातों से राष्ट्रीय हित को चोट पहुंच सकती है।
विज्ञापन
वहीं, बजाज के समर्थन में बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि उम्मीद है सरकार उपभोग और विकास को पटरी पर लाने के लिए भारतीय उद्योग जगत से संपर्क साधेगी। शॉ ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, अभी तक हम सभी से दूरी बनाकर रखा जा रहा है और सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर कोई आलोचना सुनना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
दरअसल मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उद्योगपित राहुल बजाज ने अमित शाह से कहा था कि इस वक्त लोगों के बीच खौफ का माहौल है, जो सरकार की आलोचना करने से दूर भागते हैं। क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है कि उनकी आलोचना को सरकार में किस तरह लिया जाएगा। बजाज को अमित शाह ने उसी मंच से जवाब दिया। शाह ने इस बात को खारिज किया कि देश में डर का माहौल है। उन्होंने कहा, किसी को किसी के बारे में डरने की जरूरत नहीं है।
पूरे देश की भावना बता रहा थी बजाज की बात : कांग्रेस
कांग्रेस रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमलावर दिखाई दी। कांग्रेस ने बुजुर्ग उद्योगपति राहुल बजाज की ‘देश में डर का माहौल होने’ वाली टिप्पणी के लिए सरकार को जमकर घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने दावा किया कि बजाज की इस बात में पूरे देश की भावना दिखाई दे रही थी। कांग्रेस ने जोर देते हुए कहा कि बिना सद्भावना के कोई भी देश में निवेशकों के आने की उम्मीद कैसे कर सकता है।