फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman announced that defence products will be made in India now

रक्षा उत्पादों का अब देश में ही होगा निर्माण, कई हथियारों के आयात पर लगी रोक

Sat, 16 May 2020 08:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 16 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman announced that defence products will be made in India now
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना के चलते लगातार नीचे जा रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पैकेज की चौथी किस्त पेश की। इसमें उन्होंने रक्षा उत्पादन को लेकर बड़ी घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत भारत कई किस्म के रक्षा उपकरणों का देश में ही निर्माण करेगा। 

विज्ञापन

एफडीआई सीमा बढ़ाकर 74 फीसदी की

रक्षा उत्पादन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कई उपायों की घोषणा की। उन्होंने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने का एलान किया।

विज्ञापन

कई हथियारों का आयात प्रतिबंधित

वित्त मंत्री ने कहा कि कई हथियारों और मंचों के आयात पर प्रतिबंध रहेगा। आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त जारी करते हुए सीतारमण ने कहा कि आयात के लिए प्रतिबंधित उत्पादों की खरीद सिर्फ देश के भीतर की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि अभी आयात हो रहे कुछ कलपुर्जों का घरेलू उत्पादन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे रक्षा आयात खर्च में कमी लाने में मदद मिलेगी।

आयुध कारखाना बोर्ड का निजीकरण नहीं

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के लिए आयुध कारखाना बोर्ड को कंपनी बनाया जाएगा। बाद में इसे शेयर बाजारों में सूचीबद्ध किया जाएगा। सीतारमण ने साथ ही यह स्पष्ट किया कि आयुध कारखाना बोर्ड को कंपनी बनाने का यह मतलब नहीं है कि उसका निजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed