फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Arun Jaitley says Centre has no plans to impose any tax on agriculture income

वित्त मंत्री ने किया साफ, कृषि आय पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

Wed, 26 Apr 2017 02:19 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Wed, 26 Apr 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley says Centre has no plans to impose any tax on agriculture income
अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज ये साफ कर दिया कि फिलहाल कृषि आय पर किसी तरह का कर लगाने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने 'कृषि आय पर कर' लगाने की नीति आयोग की रिपोर्ट पढ़ ली है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टेंशन फ्री हो जाएं बेरोजगार, अब सरकार देगी भत्ता, बस पूरी करनी होंगी ये शर्तें
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकारों को ये साफ कर देना चाहता हूं कि फिलहाल केंद्र सरकार की कृषि आय पर कर लगाने की अभी कोई योजना नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि अधिकारों के संवैधानिक निर्धारण के अनुसार केंद्र सरकार के पास कृषि आय पर कर लगाने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के इस फैसले से बेशक किसानों को फायदा होगा लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इसका फायदा किसानों के अलावा दूसरे लोग भी उठा लेते हैं। कई गैर- किसान लोग कृषि को आय का जरिया बताकर टैक्स देने से खुद को बचाते हैं। 
ये भी पढ़ें- किसानों की आय दोगुनी करके ही चैन लूंगाः सीएम योगी

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रख्यात अर्थशास्त्री तथा नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय ने कहा था कि कृषि आय को कर के दायरे में लाया जाना चाहिए। देबरॉय ने कहा था कि इससे टैक्स का आधार बढ़ेगा और सरकार के पास सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के क्रियान्यवन के लिये अधिक फंड उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed