{"_id":"5862e4644f1c1b5b26eec257","slug":"finance-minister-arun-jaitley-meets-bankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बीच जेटली ने बैंकरों से की मुलाकात, निकासी की सीमा तय करने पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के बीच जेटली ने बैंकरों से की मुलाकात, निकासी की सीमा तय करने पर चर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Dec 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद चलन से हटाये गए 500 और 1,000 रुपये के नोटों को जमा करने का अंतिम दिन नजदीक आते ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को देश के चार-पांच अग्रणी बैंकों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की। बताया जाता है कि इस दौरान नोटबंदी और इससे उपजे हालात का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
सरकार से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, इस बैठक में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के प्रमुख के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बड़े बैंकों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद निकासी पर लगाई गई तमाम बंदिशों की सीमा आगामी 30 दिसंबर को खत्म हो रही है।
विज्ञापन
यही नहीं, चलन से हटाये गए 500 एवं 1,000 रुपये के पुराने नोटों को बैंक में जमा करने की आखिरी तारीख भी 30 दिसंबर, 2016 ही है। वित्त मंत्री की बैंकर्स के साथ यह बैठक इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि नकदी निकासी पर जारी सीमा के हटने की अंतिम तिथि काफी करीब है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई होगी। वहीं यह भी माना जा रहा है कि बैंक से अन्य जगह पहुंच रही नकदी की शिकायतों और अन्य अनियमितताओं पर भी चर्चा हुई होगी। साथ ही आम नागरिकों को हो रही दिक्कतों का भी जिक्र हुआ होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 8 नवंबर की देर शाम नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसके तहत 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को 9 नवंबर से ही देश भर में चलन से हटा दिया गया था। हालांकि उस फैसले के बाद से लेकर अब तक देश में नकदी की किल्लत बरकरार है और जहां-तहां लोग एटीएम के सामने लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, बशर्ते उस एटीएम में नोट भरे हों।