{"_id":"5731c3894f1c1b160591a28e","slug":"final-result-of-civil-services-examination-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा परीक्षा 2015 का परिणाम घोषित, दिल्ली की टीना डाबी ने किया टॉप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिविल सेवा परीक्षा 2015 का परिणाम घोषित, दिल्ली की टीना डाबी ने किया टॉप
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
टीना डाबी ने किया यूपीएससी टॉप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2015 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सिविल सेवा 2015 की परीक्षा में दिल्ली की टीना डाबी (रो.न. 0256747) ने टॉप किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर के अतहर आमिर उल शरीफ खान (रो.न.0058239) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दिल्ली के ही जसमीत सिंह संधू (रो.न.0010512) को देश भर में तीसरा स्थान मिला है। चौथा स्थान अर्तिका शुक्ला (0000123) ने हासिल किया। पांचवें स्थान पर शशांक त्रिपाठी (0015876) रहे। कुल 1078 ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल करने वाली दिल्ली की टीना डाबी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा की उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है। टीना ने बताया कि उनकी उम्र महज 22 साल है और पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। टीना दिल्ली विवि से पॉलिटिकल साइंस की छात्रा हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी रैंक हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी अतहर उल शरीफ खान ने अपनी सफलता पर कहा कि उनके माता-पिता और खुद का सपना पूरा हुआ है। अतहर ने बताया कि दूसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया कि पहले भी वे सिविल परीक्षा पास कर चुके हैं। लेकिन अच्छी रैंक के लिए उन्होंने दूसरी बार सिविल सेवा की परीक्षा दी।
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार शाम को सिविल सेवा परीक्षा 2015 का अंतिम परिणाम जारी किया। (प्रशासनिक सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के लिए कुल 1078 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
जिनमें से सामान्य वर्ग से 499 ओबीसी वर्ग से 314, एससी वर्ग से 176 और एसटी के 89 उम्मीदवार हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं भारतीय विदेश सेवा में 45 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। भारतीय पुलिस सेवा केलिए के लिए 150 उम्मीदवार सफल हुए हैं। केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए के लिए 728 व ग्रुप ख सेवाओं के लिए 61 उम्मीदवार हैं।)
परीक्षा परिणाम की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
Surprised & Proud. She is just 22-year old and she cleared the exams in first attempt: Tina Dabi's father pic.twitter.com/e2qTjAKAxA
— ANI (@ANI_news) May 10, 2016