फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fin Min recommends CBI probe into 80 kg of missing gold from

हवाईअड्डे से 80 किलो सोने की चोरी, सीबीआई करेगी जांच

Mon, 29 Aug 2016 03:04 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
Fin Min recommends CBI probe into 80 kg of missing gold from
सांकेतिक चित्र
राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कस्टम वॉल्ट्स से तस्करों से जब्त किए गए कम-से-कम 25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुल 80 किलोग्राम के ये सोने और सोने के जेवर गत चार साल में हवाईअड्डे के गोदाम से गायब हुए हैं। चोरी के हर मामले में सोने या जेवर को अन्य सस्ती पीली धातु से बदल दिया गया है। वर्तमान बाजार मूल्य के लिहाज से इनकी कुल कीमत 25 करोड़ रुपये बैठती है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पहले यह मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज किया गया। लेकिन चोरी जारी रही। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की मंजूरी के बाद मामला सीबीआई को देने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि सीबीआई से इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए और यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि भारी सुरक्षा के बाद भी सोने का अन्य सस्ती धातु से कैसे बदला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का यह मामला 2012 से इस साल जून के बीच का है

Fin Min recommends CBI probe into 80 kg of missing gold from
सोना तस्करी
चोरी का यह मामला 2012 से इस साल जून के बीच का है।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय का सतर्कता विभाग कस्टम अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका पर भी गौर कर रहा है। पहले आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिल्ली कस्टम्स ने कहा था कि छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 23 किलोग्राम से अधिक सोना गोदाम से गायब हो गया है। 

गत वर्ष जून में कस्टम अधिकारियों ने 2.92 करोड़ रुपये के 11 किलोग्राम सोने की चोरी का एक एफआईआर दर्ज कराया था। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तस्करों से पांच अलग-अलग खेप में ये सोने जब्त किए गए थे। 2014 में भी चोरी के कुछ मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed