{"_id":"5b8e067742c792465274c284","slug":"fighter-jet-of-indian-army-crashed-near-devaliya-village-of-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर के पास वायुसेना का लड़ाकू मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूरी तरह जलकर राख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जोधपुर के पास वायुसेना का लड़ाकू मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूरी तरह जलकर राख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 मंगलवार को जोधपुर के बनाड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना से पहले ही विमान का पायलट सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर आ गया था। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोमबित घोष ने दी।
विज्ञापन
कर्नल घोष ने बताया कि वायुसेना का विमान नियमित उड़ान पर था। मिग-27 ने विमान ने वायुसेना के जोधपुर स्थित एयरबेस से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया, ‘‘ मिग-27 विमान ने वायुसेना के जोधपुर एयरबेस से आज सुबह एक नियमित उड़ान भरी थी। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही उसका पायलट विमान से सुरक्षित निकल गया था। इस दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की जाएगी।'
विज्ञापन
जोधपुर के उपायुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और क्षेत्र की घेराबंद कर ली गई है।
विज्ञापन
MiG 27 aircraft crashed near Jodhpur during a routine mission. The pilot ejected safely. A court of inquiry will investigate the cause of the accident: Indian Air Force https://t.co/4QSRrWueby
— ANI (@ANI) September 4, 2018