फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fight between women passengers in Mumbai local train over seat dispute

Video: सीट को लेकर मुंबई लोकल में भिड़ गईं महिलाएं, एक-दूसरे को जमकर कूटा, एक महिला पुलिसकर्मी घायल

Thu, 06 Oct 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 07:57 PM IST
सार

सीट को लेकर मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई है। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
fight between women passengers in Mumbai local train over seat dispute
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर कुछ महिलाओं में विवाद होने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक दूससे से हाथापाई करती दिख रही हैं। वहीं, इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों में विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल भी हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पर बच्चे को जबरन खड़ा करके सीट पर बैठने का आरोप लगाते हुए दूसरी महिला उसे जमकर पीट रही है। इतना ही नहीं जब अन्य महिला यात्री उसे मना करते हैं तो भी वह नहीं मानती। दोनों की मारपीट में पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 'वह पुलिसवाली है।' इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है। उसका इलाज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed