फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने पीएम मोदी को भेंट की विशेष फुटबाल जर्सी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो से मुलाकात की जिन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को फुटबाल जर्सी भेंटी की जिसमें पीठ पर उनका नाम लिखा हुआ है। मोदी ने कहा, ‘‘अर्जेन्टीना आओ और फुटबाल के बारे में नहीं सोचो यह असंभव है। अर्जेन्टीना के खिलाड़ी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। आज फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने जर्सी भेंट की। इसके लिए उनका धन्यवाद।’’
गुरुवार को यहां ‘शांति के लिए योग’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से बताया था कि कैसे दोनों देशों को फुटबाल ने जोड़ा है। मोदी ने कहा, ‘‘अगर अर्जेन्टीना की रुचि भारत के दर्शनशास्त्र, कला, संगीत और नृत्य में है तो फिर भारत में अर्जेन्टीना के फुटबाल सितारों के लाखों चाहने वाले हैं। मैराडोना को वहां घरों सभी लोग जानते हैं।’’ फीफा फुटबाल की वैश्विक संचालन संस्था है।
Prime Minister Narendra Modi gets hooked on to football fever in Argentina
Read @ANI Story | https://t.co/TNzppnuMNK pic.twitter.com/WGrNYby4ZWविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) December 2, 2018