{"_id":"5ec46375aed3840a37161a36","slug":"few-indian-airlines-ready-to-started-their-ticket-booking-amid-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के बीच कुछ एयरलाइंस ने जून के लिए शुरू की टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना महामारी के बीच कुछ एयरलाइंस ने जून के लिए शुरू की टिकटों की बुकिंग
Wed, 20 May 2020 04:23 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 20 May 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देश में लॉकडाउन के कारण 31 मई तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों पर रोक है। सूत्रों ने कहा है कि इस बीच कुछ विमानन कंपनियों ने जून और आगे के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग हालांकि 15 जून तक बंद है।
विज्ञापन
वहीं इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि वह केवल घरेलू उड़ानों की बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि इंडिगो, विस्तारा और गोएयर की ओर से टिकटों की बुकिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं भारतीय विमान यात्री संघ के अध्यक्ष सुधाकर रेड्डी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण देश में 25 मार्च से सभी व्यावसायिक उड़ानों पर रोक है।
विज्ञापन