{"_id":"5e88b6978ebc3e77442bd305","slug":"female-officer-commits-suicide-in-arunachal-due-to-fear-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूणाचलः कोरोना के डर से महिला अधिकारी ने की आत्महत्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरूणाचलः कोरोना के डर से महिला अधिकारी ने की आत्महत्या
Sat, 04 Apr 2020 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : amar ujala
अरूणाचल प्रदेश में एक महिला अधिकारी ने शुक्रवार को अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोविड-19 संकट के मद्देनजर 'ज्यादा काम' होने से वह परेशान थी और उन्हें इस बीमारी से संक्रमण का डर था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक तुम्मे एमो ने कहा कि पापुम पारे में आपदा प्रबंधन अधिकारी शेरिंग युंगजोम (38) ने जिला उपायुक्त को संबोधित अधूरा इस्तीफा लिखा और फिर बाथरूम में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि यह पत्र उनके कमरे में एक टेबल पर पाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बढ़े काम और तनाव का असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा था।
विज्ञापन