{"_id":"56f4d0ec4f1c1b8357f14d24","slug":"fears-indian-priest-kidnapped-by-is-may-be-crucified-on-good-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा भारतीय पादरी की जान खतरे में, IS आज कर सकता है हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगवा भारतीय पादरी की जान खतरे में, IS आज कर सकता है हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फादर टॉम की हत्या की आशंका जताई जा रही है
- फोटो : TOI
यमन के आदेन से अगवा किए गए एक भारतीय पादरी की हत्या की जा सकती है। सोशल मीडिया में उड़ रही अफवाहों पर भरोसा किया जाए तो गुड फ्राइडे के दिन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) उन्हें मौत के घाट उतार सकती है।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय मूल के टॉम उझुन्नलिल को आईएसआईएस के आतंकियों ने आदेन में एक घर में हमला करने के दौरान अगवा कर लिया था। 4 मार्च को हुए इस हमले में आतंकियों ने 16 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें 4 नन भी शामिल थी। ये सभी लोग एक ईसाई मिशनरी के लिए कार्यरत थे। इस हमले के बाद पादरी टॉम को कभी नहीं देखा गया। फ्रांसिस्कन सिस्टर्स के एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक उन्हें इस बात की सूचना दी गई थी कि टॉम को प्रताड़ित किया जा रहा है और गुड फ्राइडे के दिन उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, अब तक किसी को यह नहीं पता है कि आखिरकार फादर टॉम कहां पर हैं। इसके अलावा किसी संगठन ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली जिससे की कुछ कयास लगाया जा सके। ईसाई वेबसाइट अलेटीयन में हमले से पहले एक नन के द्वारा लिखे गए खत को छापा गया था जिससे मुताबिक उनके पास कुछ युवक भागते हुए आए थे और कहा कि आईएसआईएस के आतंकी उन्हें मारने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन