फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fearing Retaliation For Handwara Terror Attack, Pakistan Air Force Jets Increase Patrolling on LOC

भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराया पाक, हंदवाड़ा मुठभेड़ के बाद सीमा पर बढ़ाई विमानों की गश्त

Sun, 10 May 2020 02:22 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 10 May 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Fearing Retaliation For Handwara Terror Attack, Pakistan Air Force Jets Increase Patrolling on LOC
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल है। इस देखते हुए पाकिस्तानी वायु सेना ने अपनी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि दो मई को हुए आतंकी मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने घटना के समय से ही चौकसी अभियान शुरू किया था, जिसके बारे में भारत को जानकारी थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में जवानों के शहीद होने से पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर लग रहा है। इसके चलते, पाकिस्तान वायु सेना के एफ-16 और जेएफ 17 लड़ाकू विमान लगातार गश्त कर रहे हैं। भारतीय सेना भी लगातार अपने सर्विलांस सिस्टम से इन पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


भारत ने इस घटना के पीछे पाकिस्तान के होने के बात कही थी। इसके तुरंत बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर भारत के आरोपों को सिरे से नकार दिया और इसे भारत द्वारा झूठा प्रचार करना बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने ट्वीट किया कि मैं पाकिस्तान को निशाना बनाने के लिए भारत द्वारा लगाए जा रहे झूठे आरोपों के बारे में दुनिया को आगाह कर रहा हूं। भारत द्वारा एलओसी के पार घुसपैठ के ताजा आधारहीन आरोप इस खतरनाक एजेंडे की एक कड़ी है।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से उड़ान गतिविधियां बढ़ने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे भारत की ओर से किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए खुद को सावधान कर रहे हैं। वह मानकर चल रहा है कि हंदवाड़ा मुठभेड़ और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के बाद भारत की तरफ से बड़ी कार्रवाई की जा सकती हैं। गौरतलब हो कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार कश्मीर घाटी में हिंसा को बढ़ावा दिया जाता रहा है। 

 
पिछले कुछ सालों में किसी भी बड़ी आतंकी घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उदाहरण के लिए, उरी हमले और पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की थी। पुलवामा हमले के बाद तो भारत ने खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed