फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fearing of Coronavirus Maoist couple surrendered before Telangana Police

तेलंगाना : कोरोना के डर से माओवादी दंपती ने किया तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण

Sat, 26 Jun 2021 10:53 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,हैदराबाद
पीटीआई,हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 10:53 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि दंपती को डर था कि माओवादी नेतृत्व की प्रताड़ना और माओवादियों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण उनकी मौत हो जाएगी।

विज्ञापन
Fearing of Coronavirus Maoist couple surrendered before Telangana Police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

माओवादियों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के चलते एक माओवादी दंपती ने तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुदेम जिले में पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि मनुगुरु एलओएस (स्थानीय संगठन) की क्षेत्रीय समिति के सदस्य सुरेंद्र और दलम सदस्य उसकी पत्नी ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने कहा कि दंपती को डर था कि माओवादी नेतृत्व की प्रताड़ना और माओवादियों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण उनकी मौत हो जाएगी।

विज्ञापन


भद्राद्री कोठागुदेम जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील दत्त ने बताया कि हाल में केंद्रीय समिति के सदस्य (सीसीएम) हरि भूषण और कुछ अन्य की कोविड-19 से मौत होने पर माओवादी डरे हुए हैं। एसपी ने कहा कि केंद्रीय समिति के सदस्यों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी कैडर की उपेक्षा और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण माओवादी संगठन छोड़ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सभी माओवादियों से समर्पण करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि हम सरकार की नीति के अनुसार उनका उचित चिकित्सा उपचार और पुनर्वास सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र और उसकी पत्नी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के लिए क्रमश: 2018 और 2016 से काम कर रहे थे और इन दिनों तेलंगाना प्रदेश समिति सदस्य आजाद की सुरक्षा में तैनात थे। मुलुगु जिले के कोप्पुसुरु वन क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला करने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग को शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed