फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fear of the third wave: Elections of five Zilla Parishads and 33 Panchayat Samitis postponed in Maharashtra

तीसरी लहर का खौफ: महाराष्ट्र में पांच जिला परिषदों एवं 33 पंचायत समितियों के चुनाव स्थगित

Fri, 09 Jul 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू पाबंदियों व तीसरी लहर के खौफ के चलते जिला परिषद व पंचायत का चुनाव कार्यक्रम बाधित हुआ है। इन चुनावों को टाल दिया गया है।
 

विज्ञापन
Fear of the third wave: Elections of five Zilla Parishads and 33 Panchayat Samitis postponed in Maharashtra
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को प्रदेश में पांच जिला परिषद एवं 33 पंचायत समितियों के चुनाव टाल दिए। ये चुनाव 19 जुलाई को होने वाले थे। 

विज्ञापन


आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति और वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए जारी पाबंदियों एवं निषेधाज्ञाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने आयोग से इन चुनावों को टालने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम एवं नागपुर जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के लिए चुनाव होना था। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चुनाव स्थगित करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से सात जुलाई को पत्र मिलने के बाद इन पांचों स्थानों पर कोविड-19 की समीक्षा के लिए आयोग ने बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


तीसरी लहर की आशंका कायम
बयान में कहा गया है कि पांचों जिलों के जिलाधीशों से महामारी की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि महामारी की दूसरी लहर अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है और वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के सामने आने के बाद तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। आयोग ने बयान में कहा गया है कि स्थिति के चुनाव के अनुकूल होने के बाद इसके कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed