फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fear of terrorist attack in Mumbai and woman molested at charity home in Kolkata read big news

Big News: मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, कोलकाता के चैरिटी होम में महिला से छेड़छाड़, पढ़ें कुछ खास खबरें

Fri, 11 Nov 2022 06:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 06:35 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने बुधवार धारा 144 के तहत यह आदेश आदेश जारी किया है जोकि 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक लागू रहेगा। वहीं महिला की शिकायत के बाद छेड़छाड़ के आरोप में पादरी को हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Fear of terrorist attack in Mumbai and woman molested at charity home in Kolkata read big news
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आतंकवादी गतिविधियों की आशंका के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी कर ड्रोन और अन्य रिमोट-नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट को शहर में उड़ाने पर आगामी 30 दिनों के लिए रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस ने बुधवार धारा 144 के तहत यह आदेश आदेश जारी किया है जोकि 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


चैरिटी होम में महिला से छेड़छाड़, पादरी गिरफ्तार
कोलकाता में पुलिस ने एक चैरिटी होम चलाने वाले पादरी को कथित रूप से महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पादरी के साथ ही पुलिस ने चैरिटी होम की दो महिला कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


चैरिटी होम की एक 23 वर्षीय महिलाकर्मी ने पादरी अरुण जोसेफ राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी और रजिया बताया गया है। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा, हरिदेवपुर थाने के आनंदपल्ली में स्थित चैरिटी होम में लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्ज 0.15% महंगा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित (एमसीएलआर) ब्याज दर 0.15% बढ़ा दी है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा, संशोधन के बाद एक साल की अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर 0.10% बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दी गई है। 

थानाध्यक्ष पर कनिष्ठ अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप
महाराष्ट्र के जालना जिले में गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक कांस्टेबल की पत्नी से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी एक पुलिस निरीक्षक, जब उसका पति दूर था, तो उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अक्षय शिंदे से शिकायत करने के बाद गोंडी पुलिस स्टेशन में निरीक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई 

जियो ट्रू 5जी बंगलूरू हैदराबाद में लॉन्च
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा के बाद जियो ने बंगलूरू और हैदराबाद में भी ट्रू 5जी सेवा लॉन्च की है। कंपनी ने कहा, दोनों ही शहर देश के साइबर और डिजिटल हब माने जाते हैं। ट्रू 5जी सेवा की असली परीक्षा इन्हीं शहरों में होगी। अभी लाखों यूजर्स सेवा का उपयोग कर रहे हैं। 

एसआईपी से रिकॉर्ड 13 हजार करोड़ का निवेश
म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये अक्तूबर में निवेश बढ़कर 13,040 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, मई के बाद से एसआईपी से निवेश 12,000 करोड़ से अधिक रहा है। सितंबर में यह आंकड़ा 12,976 करोड़ था। 

देबब्रत मुखर्जी इमामी एग्रोटेक के नए सीएमओ
इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने देबब्रत मुखर्जी को नया मुख्य मार्केटिंग एवं स्ट्रैटजी अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया है। मुखर्जी के पास मार्केटिंग, सेल्स, बिजनेस स्ट्रैटजी और नवाचार का 28 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह किंगफिशर, अल्ट्रा और एमस्टेल जैसी कंपनियों में रह चुके हैं। 

फ्लिपकार्ट की नकदी एक साल में 30,000 करोड़ रुपये घटी 
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की नकदी में एक साल में 3.7 अरब डॉलर (30,000 करोड़ रुपये) की कमी आई है। यह देश में एक साल में किसी भी नए जमाने की कंपनी की नकदी में सबसे बड़ी गिरावट आई है। कंपनी ने बताया कि जुलाई, 2021 में उसके पास एक अरब डॉलर की नकदी थी। सितंबर, 2022 तक यह घटकर 88.7 करोड़ डॉलर रह गई। बाजार के अनुमान के मुताबिक, फ्लिपकार्ट ने जुलाई, 2021 में 3.6 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई थी, जो पूरी तरह खर्च हो गई है। 
 

पीएम 2.5 के कारण सालाना 15 लाख अतिरिक्त मौतें
प्रदूषण के बेहद सूक्ष्म कणों पीएम 2.5 के कारण दुनिया में हर साल 15 लाख मौतें हो रही हैं। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में निचले स्तर का पीएम 2.5 प्रदूषण भी पहले के अनुमानों के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। 

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान था कि हर साल 42 लाख लोग पीएम 2.5 के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण समय से पहले मौत के मुंह में जा रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुख्य लेखक कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर स्कॉट वीचेंथल ने बताया कि उनकी टीम ने 70 लाख कनाडाई नागरिकों का स्वास्थ्य और मृत्यु डाटा इकट्ठा कर उसका अध्ययन किया है। 

प्रमुख चीनी उदारवादी नेता बाओ टोंग का 90 की उम्र में निधन
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में राजनीतिक सुधार की आवाज उठाने वाले बाओ टोंग का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें 1989 में हुए तियानमेन चौक पर खूनी कार्रवाई के बाद निकाल दिया गया था। टोंग के पुत्र सोन बाओ पु ने एक ट्वीट में बताया कि उनके पिता का बुधवार को निधन हो गया है। वह बीजिंग के एक उपनगर में पुलिस की कड़ी निगरानी में रह रहे थे।  1949 में माओत्से तुंग के तहत सत्ता पर कब्जा करने से पहले बाओ टोंग एक भूमिगत सदस्य के रूप में कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए। 

ईरान में फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
ईरान मे हिजाब के खिलाफ दक्षिण-पूर्व में की गई हिंसक कार्रवाई को याद करते हुए प्रदर्शनकारी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। इसे देखते हुए देश के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब ने स्थानीय असंतोष को भड़काने के लिए सऊदी अरब, ब्रिटेन, इस्राइल और अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए इन्हें अपना घर संभालने की चेतावनी दी है। प्रसिद्ध ईरानी अभिनेत्री तराने अलीदुस्ती ने भी हिजाब उतारकर महसा मनिसी की मौत का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed