फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fear of coup prevented CDS appointment earlier: ex-Army chief

पूर्व सेना प्रमुख बोले, तख्तापलट की आशंका के चलते टाली गई थी सीडीएस की नियुक्ति

Wed, 08 Jan 2020 08:13 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमित मंडल Updated Wed, 08 Jan 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fear of coup prevented CDS appointment earlier: ex-Army chief
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI
पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रॉय चौधरी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि यह पहले नहीं किया गया क्योंकि तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्वों को तख्तापलट की आशंका थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीडीएस की नियुक्ति काफी समय से लंबित थी और सेना के तीनों अंग (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) इस पद को सृजित किए जाने के पक्ष में थे ताकि थल सेना, नौसेना और वायुसेना एक कमान के तहत आ सकें, लेकिन समस्या राजनीतिक थी।
विज्ञापन


रॉय चौधरी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एक कमान के तहत लाए जाने की स्थिति में तख्तापलट की आशंका पूर्व के राजनीतिक नेतृत्वों में गहराई से समाई हुई थी। यही कारण है कि सीडीएस का पद सृजित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉय चौधरी ने कहा कि सेना इस देश में हमेशा ही असैन्य प्राधिकारों के अधीनस्थ रही है लेकिन बलों को एक कमान के तहत लाए जाने पर तख्तापलट हो जाने की निराधार आशंका ने तत्कालीन नेतृत्वों को इस पर फैसला लेने से रोक दिया। यह एकमात्र कारण है कि देश में अब तक सीडीएस नहीं थे। 

बता दें कि 31 दिसंबर को थल सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए जनरल बिपिन रावत ने अगले ही दिन भारत के प्रथम सीडीएस के तौर पर प्रभार संभाला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed