फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FCRA: Two officials arrested for allegedly demanding a bribe in exchange for registration; Delhi Police action

एफसीआरए: रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 29 Sep 2026 02:19 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 29 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को पकड़ा है। इनमें एक सीनियर अकाउंटेंट और दूसरा अकाउंटेंट है। दोनों पर संगठनों के रजिस्ट्रेशन व रिन्यूअल में अवैध मदद का आरोप है।

विज्ञापन
FCRA: Two officials arrested for allegedly demanding a bribe in exchange for registration; Delhi Police action
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 28 सितंबर को नई दिल्ली में दो सरकारी अधिकारियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों अधिकारियों में से एक सीनियर अकाउंटेंट और दूसरा अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने कथित तौर पर एक एसोसिएशन से संपर्क किया और उसका लंबित एफसीआरए रजिस्ट्रेशन कराने के बदले अवैध तरीके से रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस: 'नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे', भाजपा पर खरगे हमलावर; रखी ये पांच मांगें
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई कार्रवाई में पकड़े गए एक अधिकारी अभी गृह मंत्रालय के विदेश डिवीजन में तैनात है, जबकि दूसरा, जो अभी 'पे एंड अकाउंट ऑफिस' में तैनात है। वह इससे पहले विदेश डिवीजन में काम कर चुका है। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि वे गैर-कानूनी तरीके से पैसे लेकर कुछ संगठनों के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल में मदद करने के लिए उनके संपर्क में थे। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हल्दिया: इंडियन ऑयल को विस्तार के लिए जमीन देगी बंगाल सरकार, लंबे समय से अटकी है ये योजना

गृह मंत्रालय भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाता है और इस मामले में उचित कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है। एफसीआरए से जुड़ी सभी सेवाएं एफसीआरए पोर्टल के जरिए ऑनलाइन दी जाती हैं। किसी भी एफसीआरए सेवा में मदद करने के लिए किसी बिचौलिए, एजेंट या व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed