{"_id":"57eb046c4f1c1b68095740cb","slug":"fawad-khan-returns-to-pakistan-from-india-after-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"MNS की धमकी के बाद पाक एक्टर फवाद खान ने भारत छोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
MNS की धमकी के बाद पाक एक्टर फवाद खान ने भारत छोड़ा
एजेंसी/ मुंबई
Updated Wed, 28 Sep 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
जम्मू एंड कश्मीर में उड़ी स्थित सेना के कैंप पर हमले के बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे की धमकी के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भारत छोड़ दिया है। खबर है कि वे पाकिस्तान वापस चले गए हैं और फिलहाल भारत आने का उनकी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
फवाद का अचानक पाकिस्तान चले जाना एमएनएस की धमकी का असर है, जिसने उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया था। फवाद बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं और हाल ही में वे करण जौहर की फिल्म ये दिल है मुश्किल में नजर आने वाले थे।
विज्ञापन