फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father Tom Uzhannalil who was held captive by ISIS has finally reached India today

एक साल ISIS के कब्जे में रहे फादर टॉम मोदी से मिलकर बोले- मैं बहुत खुश हूं

Thu, 28 Sep 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 28 Sep 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
 Father Tom Uzhannalil who was held captive by ISIS has finally reached India today
मोदी फादर टॉम के साथ - फोटो : PMO
एक साल से अधिक समय तक आईएस के कब्जे में रहे कैथोलिक पादरी टॉम उझुनैल गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। वो आज सुबह दिल्ली ही पहुंचे हैं। पादरी को यमन में आतंकी संगठन आईएस ने 4 मार्च 2016 को अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन


आज दिल्ली पहुंचे फादर टॉम ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं आज ये दिन देख रहा हूं। जिन्होंने मेरे लिए काम किया मैं उनका शुक्रगुजार हूं। 
विज्ञापन


पादरी टॉम ने आगे कहा कि ईश्वर के पास सभी के लिए एक मिशन होता है और मेरा मिशन बूढ़े और मरते हुए लोगों के लिए खड़े रहना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन्होंने मुझे कैद कर रखा था मैंने उनके लिए भी प्रार्थना की थी क्योंकि उन्होंने मुझे खाने को दिया और मुझे किसी तरह की शारीरिक क्षति भी नहीं पहुंचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फादर टॉम आज सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह दिल्ली पहुंचे। फादर को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट रिसीव करने के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अलफोंसे कन्नमथनम, केसी वेणुगोपाल, जोस के मणि के साथ उनके कुछ परिवार वाले पहुंचे। 
 



खुश दिख रहे फादर टॉम ने कहा कि मैं अपने देश वापस आकर बहुत खुश हूं, मैं सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। विश्व का कल्याण हो।  फादर टॉम को लंबे प्रयास के बाद ओमान और यमन सरकार की सहायता से रिहा कराया गया। पिछले साल मार्च में यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में मिशनरियों द्वारा संचालित एक वृद्धाश्रम पर आईएस के जिहादियों ने हमला बोल दिया था, जिसमें चार नन समेत 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से टॉम उझुन्नैल लापता थे।

पढ़ें:  एक साल से IS की कैद में फंसे भारतीय पादरी पहुंचे वेटिकन सिटी, विदेश मंत्री ने जताई खुशी

भारत सरकार तब से उनकी रिहाई के लिए प्रयासरत थी। पादरी की रिहाई के सूचना देते हुए विदेश मंत्री ने लिखा था मुझे यह सूचना देने में खुशी हो रही है कि फादर टॉम उझुन्नैल को मुक्त करा लिया गया है। देर शाम सुषमा ने जानकारी दी कि फादर उझुन्नैल वेटिकन पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed