फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   father shoots son in property disputes in Maharashtra, police arrested accused

संपत्ति के विवाद में पिता ने पुत्र को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 05:59 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, अकोला (महाराष्ट्र)
पीटीआई, अकोला (महाराष्ट्र) Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 03 Feb 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
father shoots son in property disputes in Maharashtra, police arrested accused
gun

महाराष्ट्र के अकोला क्षेत्र में सोमवार को हड़कंप मच गया। पिता ने ही पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनोें के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पिता द्वारा पुत्र की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपित पिता स्थानीय नेता है।

विज्ञापन


घटना जथारपेठ स्क्वायर इलाके में हुई। आरोपित पिता बाबा भारती स्थानीय नेता है, जिसने अपने बेटे मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह मनीष असलहा लेकर पिता के पास पहुंचा और संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। बाबा भारती ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन मनीष मानने को तैयार नहीं था। पिता-पुत्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जान पर भारी पड़ा।
विज्ञापन


बाबा भारती ने रिवाल्वर निकाली और गोली मारकर अपने ही बेटे मनीष की हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लाेगों से पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि बाबा भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed