{"_id":"60c5dc5a6dce8738f439f0b1","slug":"father-raped-19-year-old-daughter-many-times-when-she-became-a-mother-a-surprising-story-came-to-the-fore","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता तार-तार: 19 साल की बेटी से पिता ने किया कई बार दुष्कर्म, मां बनी तो सामने आई हैरान करने वाली कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिश्ता तार-तार: 19 साल की बेटी से पिता ने किया कई बार दुष्कर्म, मां बनी तो सामने आई हैरान करने वाली कहानी
Sun, 13 Jun 2021 03:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:52 PM IST
सार
गुजरात के भावनगर से पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। बेटी के बिन ब्याहे मां बनने पर पूरा मामला सामने आया। पिता ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गुजरात के भावनगर जिले के शिहोर कस्बे में पिता की हैवानियत सामने आई है। बीते एक साल में इस दरिंदे ने अपनी 19 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पिता के ही हैवान बनने की खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को इस बिन ब्याही बेटी ने एक सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
भावनगर पुलिस के अनुसार बुधवार को 19 साल की लड़की ने परिजनों को शिकायत की कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद उसे शिहोर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां जांच के बाद उसने लड़के को जन्म दिया तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की से बच्चे के पिता के बारे में पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पीड़िता ने रोते हुए अपने पिता के दुष्कर्मों की पूरी जानकारी पुलिस को बताई। उसने बताया कि पिछले एक साल से उसका पिता मां की अनुपस्थिति में या जब वह सो रही होती थी तब उसके साथ बलात्कार करता था। इसी कारण वह गर्भवती हुई।
विज्ञापन
माजरा समझ में आते ही अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने पुलिस को सूचित किया, इसके बार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को भावनगर के एक अस्पताल में भेजा गया। पुलिस का मानना है कि पीड़िता की मां अपने पति के इस अपराध से अनजान रही होगी।
पुलिस के अनुसार मामले को आगे जांच के लिए भावनगर की महिला शाखा को भेजा जा रहा है। आरोपी पिता मजदूरी करता है। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। तीन की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी माता-पिता के साथ ही शिहोर कस्बे की एक झुग्गी बस्ती में रहती थी।