फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father-Daughter qualify tenth class exam in Pondicherry

पुडुचेरी: पिता-पुत्री ने साथ में पास की 10वीं की परीक्षा

Tue, 30 Apr 2019 01:54 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, पुडुचेरी 
भाषा, पुडुचेरी  Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Father-Daughter qualify tenth class exam in Pondicherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

पुडुचेरी में 46 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी बेटी ने 10वीं कक्षा की परीक्षा साथ-साथ उत्तीर्ण की है। परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। 


loader

यहां लोक निर्माण विभाग में बतौर क्षेत्र निरीक्षक काम कर रहे सुब्रमण्यम सातवीं पास थे। उन्हें कुछ साल पहले अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली थी।

उन्होंने पदोन्नति के वास्ते अनिवार्य योग्यता हासिल करने के लिए 2017 में एक अनियमित अभ्यर्थी के तौर पर आठवीं की परीक्षा दी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आठवीं की परीक्षा में सफल होने के बाद वह पिछले साल बाहरी अभ्यर्थी के तौर पर 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।

हालांकि वह गणित समेत तीन विषयों में असफल हो गए थे। इस साल मार्च में उन्होंने इन तीन विषयों की परीक्षा दी और सफल हुए। 

उनकी बेटी तिरिगुणा ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थी के तौर पर इसी साल 10वीं की परीक्षा दी और वह भी सफल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed