{"_id":"5d3eba358ebc3e6d0c33ad39","slug":"farooq-abdullah-said-article-35a-article-370-should-not-be-removed-as-it-forms-our-foundation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक अब्दुल्ला बोले- धारा 35ए और 370 हमारी नींव, इन्हें नहीं हटाना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फारूक अब्दुल्ला बोले- धारा 35ए और 370 हमारी नींव, इन्हें नहीं हटाना चाहिए
Mon, 29 Jul 2019 02:49 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने संसद के बाहर कहा कि धारा 35 ए और 370 को हटाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'धारा 35ए और 370 को नहीं हटाना चाहिए। यह हमारी नींव बनाता है। इसे हटाने की कोई जरूरत नहीं है। हम हिंदुस्तानी हैं लेकिन यह धारा हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन
Farooq Abdullah, National Conference: Article 35A & Article 370 should not be removed. It forms our foundation. There is no need to remove it. We are Hindustani but they (Article 35A & Article 370) are important for us. pic.twitter.com/rh9CrMTLhx
— ANI (@ANI) July 29, 2019
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले सेंट्रल कश्मीर के गंदरबेल जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में भेजे गए 10,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होने कहा था कि राज्य में एक लाख सुरक्षाबलों को भेजकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा था कि राज्य में तुरंत विधानसभा चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में इस समय शांति का माहौल है। सुरक्षाबलों को यहां भेजने से शक पैदा हो गया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आवाम के बीच डर क्यों पैदा किया जा रहा है। यदि यह लोग धारा 35ए हटाते हैं तो उन्हें संविधान की हर धारा को हटाना पड़ेगा। उन्हें 1947 के दौर में वापस जाना होगा। राजनीतिक दल राज्य में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं।
अब्दुल्ला से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि धारा 35ए के साथ छेड़छाड़ करना बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा। उन्होंने कहा था कि जो हाथ 35ए के साथ छेड़छाड़ करने के लिए उठेगा वो हाथ ही नहीं वो सारा जिस्म जल के राख हो जाएगा। इससे पहले घाटी में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती को लेकर महबूबा मुफ्ती बयानबाजी कर चुकी हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि केंद्र ने घाटी में खौफ पैदा करने के लिए यह फैसला लिया है।