फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers will take toll free on Haryanas highway for 25 December to three days

किसान आंदोलन: हरियाणा के हाईवे पर 25 दिसंबर से तीन दिन टोल फ्री करेंगे किसान 

Mon, 21 Dec 2020 03:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Dec 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take toll free on Haryanas highway for 25 December to three days
किसान नेता - फोटो : प्रभात पांडेय

किसानों ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को सभी धरनास्थलों पर रिले भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। साथ ही हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक सभी राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूली को रोक देंगे। गौरतलब है कि करीब चार हफ्तों से मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

  
योगेंद्र यादव बोले, आज सभी धरनास्थलों पर करेंगे भूख हड़ताल
स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने रविवार को सिंघु बॉर्डर पर मीडियाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर 11 सदस्य भूख हड़ताल शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की। इस मौके पर मौजूद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed