{"_id":"61a36ffe2e15bb69e31aba07","slug":"farmers-will-not-be-satisfied-only-with-the-formation-of-committee-on-minimum-support-price-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम समर्थन मूल्यः केवल कमेटी के गठन से संतुष्ट नहीं होंगे किसान, केंद्र की हर कोशिश पर है सतर्क निगाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूनतम समर्थन मूल्यः केवल कमेटी के गठन से संतुष्ट नहीं होंगे किसान, केंद्र की हर कोशिश पर है सतर्क निगाह
Sun, 28 Nov 2021 05:33 PM IST
अमित शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अमित शर्मा
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:33 PM IST
सार
सरकार का अनुमान है कि इस कमेटी के गठन के साथ ही किसानों की नाराजगी खत्म हो जाएगी और वे अपने घरों को वापस लौट जाएंगे। लेकिन खबर है कि किसान केवल एमएसपी कमेटी के गठन से ही आश्वस्त होने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने किसानों की ज्यादातर मांगों पर अपनी सहमति दे दी है। कृषि कानूनों की वापसी के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य के सबसे जटिल मुद्दे पर भी समाधान खोजने के लिए एक कमेटी के गठन का ऐलान कर दिया गया है जिसमें कृषि विशेषज्ञों के साथ-साथ सरकार के प्रतिनिधि और किसान नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सरकार का अनुमान है कि इस कमेटी के गठन के साथ ही किसानों की नाराजगी खत्म हो जाएगी और वे अपने घरों को लौट जाएंगे। लेकिन खबर है कि किसान केवल एमएसपी कमेटी के गठन से ही आश्वस्त होने को तैयार नहीं हैं। वे इसके स्वरूप, अधिकार और सदस्यों के नाम तय होने के बाद ही आंदोलन के भविष्य को लेकर कोई अंतिम निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अविक साहा ने अमर उजाला को बताया कि कृषि मंत्री की एमएसपी पर कमेटी के गठन की घोषणा के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक उनसे बातचीत की कोई पहल नहीं की गई है। अभी उन्हें कमेटी के स्वरूप, अधिकार और उसके सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में केवल कमेटी के गठन की घोषणा पर आंदोलन के भविष्य पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
किसान नेता ने कहा कि पूर्व में भी सरकारें कमेटियों का गठन कर किसी संवेदनशील मुद्दे को हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में डालने का नुस्खा आजमाती रही हैं। किसानों के मुद्दों पर भी इसके पहले अनेक कमेटियां गठित की गई हैं। कमेटियों के गठन के बाद मामला शांत पड़ जाता है। सरकारें कमेटियों की अनुशंसाओं को लागू करने की कोशिश नहीं करतीं। इससे स्थिति जस की तस बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग ही अपने आप में पर्याप्त था। यदि उसकी अनुशंसाओं को ही लागू कर दिया गया होता तो आज किसानों को आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
किसान अब इस प्रस्तावित कमेटी को भी स्वामीनाथन आयोग की तरह केवल सिफारिश तक नहीं ले जाना चाहते, बल्कि अब कमेटी के गठन के समय उसकी अनुशंसाओं को लागू कराने के विकल्पों के बारे में भी बातचीत की जाएगी। इससे इस मामले का स्थाई समाधान निकल सकेगा।