फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmers will get the gift as soon as the government is formed in Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश में सरकार गठित होते ही गुंडे-माफिया की खैर नहीं, किसान को मिलेगा तोहफा

Thu, 16 Mar 2017 04:08 PM IST
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली Updated Thu, 16 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
farmers will get the gift as soon as the government is formed in Uttar Pradesh.
पीएम माेदी से मुलाकात करते केशव प्रसाद माैर्य
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में भले ही देरी हो रही हो, लेकिन 18 मार्च के विजय दिवस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य को जमकर सौगात देने की तैयारी चल रही है। उच्चपदस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में सरकार गठित होते ही राज्य की जनता को सुकून देने का क्रम शुरू हो जाएगा। नई सरकार जहां राज्य के किसानों को पहली सौगात देगी, वहीं प्रदेश के गुंडे-माफिया की खैर नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सूबे में कानून का राज न होना सबसे बड़ी कमजोरी है। इससे जहां सूबे की आम जनता त्रस्त है, वहीं महिलाओं की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती जैया है। इसलिए पार्टी की नई सरकार एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल की याद दिलाने की तैयारी में है। राज्य की पुलिस, एटीएस और एसटीएफ को भी इसके बाबत खुली छूट दी जा सकती है। माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन के दौरान इसकी घोषणा कर दी जाएगी और अपराधियों की धर-पकड़ तेज हो जाएगी। वैसे भी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 40 दिन के भीतर 40 हजार अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने का वादा किया है। इसके लिए केन्द्रीय गृहमंत्रालय भी लगातार सक्रिय है। बताते हैं राज्य के डीजीपी को भी कानून का राज स्थापित करने के बाबत संकेत दिया जा चुका है। 
विज्ञापन


वहीं लघु और सीमांत किसानों को खुशखबरी मिल सकती है। भाजपा की नई सरकार गन्ना किसानों को भी राहत देने की तैयारी में है। इस तरह से रणनीतिकार जीत के जश्न के साथ गांव-गांव और जन-जन तक सकरात्मक बदलाव का संदेश देने की तैयारी कर रहे हैं। संसाधन और ढांचागत विकास को लेकर भी केन्द्रीय एजेंसियां सक्रिय हैं। केन्द्र सरकार के वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री का कहना है कि उ.प्र. और उत्तराखंड में पार्टी को प्रचंड जनादेश मिला है। यह हमें राज्य में विकास का काम करने के लिए मिला है। भाजपा और केन्द्र सरकार इसे साबित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

farmers will get the gift as soon as the government is formed in Uttar Pradesh.
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी
गुंडे-माफिया पर कार्रवाई से जाएगा संदेश
गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी राज्य के डीजीपी से केन्द्रीय गृहमंत्री की भेंट के ठीक बाद हुई थी। शीर्ष नेतृत्व को इसका पूरा एहसास है कि सूबे में कानून के राज का संदेश गुडे-माफिया पर कार्रवाई से ही जाएगा। इसके जरिए राज्य की आखिरी जनता तक सुशासन और बदलाव का संदेश दिया जा सकता है। इसी तरह से किसानों की दशा को लेकर केन्द्र सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर रही है। पार्टी ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किसानों से उनकी सेहत दुरुस्त करने का वादा किया है। 

भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह
उत्तर प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होगा।  शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्र सरकार के करीब तीन दर्जन मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र,, मध्य प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शरीक हो सकते हैं। इसको देखते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था आदि के बाबत केन्द्र लगातार राज्य की सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों के संपर्क में है। 

पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और 18 मार्च को ब्लाक, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर मनाये जाने वाले विजय दिवस को लेकर को उत्साहित है। इसकी तैयारियों को लेकर शीर्ष नेतृत्व कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed