फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   farmers protest: Samyukt Kisan morcha will reach the Uttar Pradesh assembly elections. 57 farmer organizations will reach every village of UP and will appeal to people to boycott BJP

किसान आंदोलन: भाजपा को सजा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव में उतरेगा एसकेएम, गांवों में पहुंचेंगे 57 संगठन

Thu, 03 Feb 2022 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Feb 2022 04:33 PM IST
सार

किसान नेताओं ने कहा, उत्तर प्रदेश के चुनाव में लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। अभी तक सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उत्तर प्रदेश के 57 किसान संगठनों के साथ मिलकर एसकेएम के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अनेक गांवों में पहुंचेंगे। दूसरे व तीसरे चरण के लिए प्रचार इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा...

विज्ञापन
farmers protest: Samyukt Kisan morcha will reach the Uttar Pradesh assembly elections. 57 farmer organizations will reach every village of UP and will appeal to people to boycott BJP
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक - फोटो : Agency

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा 'एसकेएम' उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहुंचेगा। गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में एसकेएम ने कहा, हमारे 57 किसान संगठन यूपी के गांव-गांव में पहुंचेंगे और लोगों से भाजपा को सजा देने की अपील करेंगे। हरियाणा के किसान संगठन भी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में जाएंगे। एसकेएम नेता योगेंद्र यादव, दर्शनपाल और राकेश टिकैत ने कहा, भाजपा अपने वादों से मुकर गई है। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी मंत्री अपने पद पर हैं। किसान आंदोलन में सरकार ने जिन वादों पर काम करने के लिए भरोसा दिलाया था, अब वह उन्हें भूल चुकी है। अब चुनाव में भाजपा को वही वादे याद दिलाने हैं।

विज्ञापन

नौ जगहों पर प्रेसवार्ता करेगा एसकेएम

प्रेस क्लब में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए किसान नेताओं ने कहा, उत्तर प्रदेश के चुनाव में लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। अभी तक सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उत्तर प्रदेश के 57 किसान संगठनों के साथ मिलकर एसकेएम के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अनेक गांवों में पहुंचेंगे। दूसरे व तीसरे चरण के लिए प्रचार इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। यूपी में अगर कोई दल या नेता खुद को किसानों से संबंद्ध बताता है तो उसके साथ एसकेएम का कोई नाता नहीं होगा। एसकेएम, गांव-गांव में जाकर लोगों को पर्चा वितरित करेगा। इसमें भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का खुलकर वर्णन किया गया है। एसकेएम नौ जगहों पर प्रेसवार्ता करेगा। इनमें मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, झांसी, सिद्धार्थनगर, बनारस, गोरखपुर व लखनऊ आदि शामिल है।

विज्ञापन

पंजाब भी जाएगा मोर्चा

योगेंद्र यादव ने कहा, हरियाणा और पंजाब से हजारों वालंटियर यूपी चुनाव में पहुंचेंगे। एसकेएम, किसी पार्टी के लिए वोट नहीं मांगेगा। वह तो केवल लोगों से इतना कहेगा कि वे भाजपा को सजा दें। हमारा काम किसानों विरोधी दलों को सबक सिखाना है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को क्या सजा मिलनी चाहिए, ये बात लोग अच्छे से जानते हैं। क्या आप पंजाब जाएंगे, इस सवाल के जवाब में किसान नेताओं ने कहा, वहां भी जा रहे हैं। वहां किसी दल को स्पोर्ट करने के लिए नहीं कहेंगे। एसकेएम ने उन लोगों को अपने संगठन से बाहर रखा है, जो नियमों के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे हैं। किसी संगठन को बाहर नहीं किया है। नेताओं को बाहर रखा गया है। किसान संगठन सभी से चाहे वो अमरिंदर सिंह हों या अकाली दल, सवाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed