फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest Preparations against Modi government 50 farmer organizations will meet on 26 and 27 August

किसान आंदोलन: केंद्र सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोलने की तैयारी, 26 और 27 अगस्त को 50 किसान संगठन करेंगे बैठक  

Mon, 23 Aug 2021 09:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Aug 2021 09:05 PM IST
सार

बीते वर्ष नवंबर माह से किसान नए कृषि कानूनों की मांग को रद्द करने को लेकर किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की चर्चाएं भी हुई लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

विज्ञापन
Farmers Protest Preparations against Modi government 50 farmer organizations will meet on 26 and 27 August
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को नौ माह पूरे हो गए हैं। आंदोलन के आगे की रणनीति तय करने के लिए 26 और 27 अगस्त को सिंघु बॉर्डर पर देश के 50 किसान संगठन जुटने जा रहे है। इस बैठक में किसान सरकार को घेरने की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


किसान नेता हन्ना मौला ने अमर उजाला से कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में होने दो दिनों की बैठक में देशभर के 50 किसान संगठनों के 15 सौ से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चर्चा होगी। अभी तक आंदोलन में क्या अच्छा रहा और कहां कमी हुई इसे लेकर चर्चा होगी। साथ ही आंदोलन को आगे कैसा चलाना है इसका विस्तृत रोडमेप तैयार होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस बैठक में देश के आंदोलन को कैसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जाए इसे लेकर किसान नेताओं की जिम्मेदारी तय कि जाएगी। वहीं किसान नेता विवादित भाषण देने से कैसे बचे और आपसी विवाद को कैसे सुलझा इसे लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में किसान संगठन भाजपा को पंजाब, यूपी समेत अन्य राज्यों में कैसे नुकसान पहुंचा सके, इसे लेकर भी अपनी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते वर्ष नवंबर माह से किसान नए कृषि कानूनों की मांग को रद्द करने को लेकर किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की चर्चाएं भी हुई लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed