फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest news: Rahul Gandhi attacks Narendra Modi says government of lies and suit-boots

किसान आंदोलन को लेकर राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- यह ‘झूठ और सूट-बूट की सरकार’

Wed, 02 Dec 2020 12:43 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 02 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest news: Rahul Gandhi attacks Narendra Modi says government of lies and suit-boots
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘झूठ और सूट-बूट की सरकार’ है।

विज्ञापन


राहुल ने किसानों के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'कहा गया था कि किसान की आय दुगनी होगी। लेकिन ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की हो गई आधी।' कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, 'यह झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 35 किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया। 

सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई उनकी लंबी बैठक बेनतीजा रही। इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के निकट पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed