फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers Protest: 10th-12th board students worried due to heavy Jam from Farmers Protest

Farmers Protest: यूपी पुलिस भर्ती के लाखों छात्रों के सामने भारी संकट, दसवीं-बारहवीं बोर्ड के छात्र भी परेशान

Thu, 15 Feb 2024 01:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Feb 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे गाजियाबाद के गौरव कुमार ने अमर उजाला से कहा कि इन पदों के लिए 60 हजार से ज्यादा की भर्ती निकाली गई हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है जब वे अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। लेकिन इसी दौरान भारत बंद के आह्वान करने से उनके जैसे लाखों अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हो सकती है...
loader
Farmers Protest: 10th-12th board students worried due to heavy Jam from Farmers Protest
Farmers Protest: गाजीपुर सब्जीमंडी के पास यूपी गेट पर लगी बैरिकेडिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीएसई ने अभिभावकों-छात्रों को यह सलाह दी है कि वे अपने घरों से समय से निकलें जिससे किसान आंदोलन के कारण उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। रास्ते में जगह-जगह लगे जाम के कारण बच्चों की परीक्षाएं न छूटे, इसके लिए उन्हें मेट्रो ट्रेनों का सहारा लेने के लिए कहा गया है। लेकिन केवल 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे बच्चों के सामने ही उनकी परीक्षाएं छूटने का खतरा नहीं है। उनके साथ-साथ अन्य स्कूली छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा 17-18 फरवरी को है। अभ्यर्थियों को जिन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है, उसके लिए उन्हें एक-दो दिन पहले ही निकलना होगा। लेकिन परीक्षा के ठीक एक दिन पहले यानी 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। इससे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में आवागमन प्रभावित हो सकता है। बसों-ट्रेनों और अन्य प्राइवेट वाहनों के संचालन पर बुरा असर पड़ सकता है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे गाजियाबाद के गौरव कुमार ने अमर उजाला से कहा कि इन पदों के लिए 60 हजार से ज्यादा की भर्ती निकाली गई हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है जब वे अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। लेकिन इसी दौरान भारत बंद के आह्वान करने से उनके जैसे लाखों अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पहले तो सरकारी नौकरी नहीं निकलती है, अब जब नौकरी निकली है, तो किसानों के कारण परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में भारी परेशानी से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में अटक सकता है।   

दिल्ली में गाजीपुर यूपी गेट बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने भारी बैरिकेड लगा रखे हैं। इसके साथ-साथ छोटे-बड़े 27 अलग-अलग स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही पर पुलिस की बारीक नजर है। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाने से भारी जाम लग रहा है और दस-पंद्रह मिनट की दूरी तय करने में भी घंटों का समय लग रहा है।

यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर लोगों के आवागमन पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं है। लोग एनएच 24 हाईवे से दिल्ली से गाजियाबाद और गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ-जा रहे हैं। लेकिन बैरिकेडिंग लग जाने के कारण यहां भारी जाम लगा रहता है। लोगों को केवल फ्लाईओवर पार करने में ही आधे घंटे तक का समय लग रहा है। इसी फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली से खोड़ा कॉलोनी की ओर जाने वाला रास्ता बंद है।

खोड़ा कॉलोनी और इंदिरापुरम से दिल्ली की ओर जाने वाला फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता दोनों तरफ से बंद है। ऐसे में नीचे से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और लोगों को दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त चलकर जाना पड़ रहा है। ऑटो रिक्शा मनमाना किराया वसूल रहे हैं तो समय भी बहुत ज्यादा लग रहा है।

कालिंदीकुंज और आश्रम में भी किसान आंदोलन का भारी असर दिखाई पड़ रहा है। बेहतरीन फ्लाईओवर के कारण अब यहां से निकलना बेहद आसान हो गया था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण लगाए गए बैरिकेड के कारण अब इन प्वाइंट्स से गुजरने में घंटों का समय लग रहा है। इसलिए नोएडा से दिल्ली के बड़े स्कूलों में पढ़ने के लिए आने-जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed