फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers need to adopt measures to prevent corona during harvesting: ICAR

कोरोना: आईसीएआर का किसानों को परामर्श, फसल कटाई के समय बचाव से उपायों को अपनाएं

Sat, 28 Mar 2020 11:02 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 28 Mar 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers need to adopt measures to prevent corona during harvesting: ICAR
coronavirus - फोटो : PTI

आने वाले दिनों में रबी फसलों की कटाई में तेजी आने की संभावना है। इसे देखते हुए कृषि अनुसंधान निकाय आईसीएआर ने शनिवार को किसानों को सलाह दी है कि वे फसल कटाई के समय आपस में दूरी बनाए रखे। खेत में मशीनों का उपयोग करते समय और मजदूरों से मिलते समय सावधानी व सुरक्षा उपायों का पालन करें।

विज्ञापन


आईसीएआर ने कहा है कि फसलों, पशुधन को संभालने और मत्स्य पालन के काम के दौरान किसी उभरने वाली समस्या से निपटने के लिए, किसानों को उचित समय पर परामर्श प्राप्त करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), आईसीएआर के अनुसंधान संस्थानों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों कृषि-वैज्ञानिकों के साथ संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने एक बयान में कहा कि रोग का संकट संयोग से उसी समय उठ खड़ा हुआ है जब गेहूं, बाजरा, दाल, तिलहन और अन्य रबी फसलों की कटाई का मौसम आया है। हमें फसल कटाई, फल और सब्जियों, दूध, अंडे और मछली आदि का काम करते समय सावधनी बरतने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी तरह, कटाई के लिए साझा किए जाने वाले या किराए पर ली गई मशीनरी का उपयोग करते समय स्वच्छता उपाय अपनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा, साबुन से हाथ धोने, अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने और लोगों के बीच आपस में दूरी बनाए रखने तथा मशीनरी की उचित सफाई करने जैसे उपायों का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि अभी इस बीमारी के सामुदायिक प्रसार को रोकने और लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डालने से बचाव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत साफ सफाई रखने और सभी से आपस में उचित दूरी बनाये रखने की अपील का पालन करना होगा।


सरकार ने खेती के कामकाज, कृषि श्रमिकों, कृषि उपकरणों और औजार के किराये पर देने वाले केंद्रों के साथ-साथ मंडियों और खरीद एजेंसियों को लॉकडाउन नियमों से छूट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed