{"_id":"5fe673218ebc3e3ba10d3e43","slug":"farmers-listened-to-pm-narendra-modi-at-five-thousand-places-related-to-agricultural-laws-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कृषि कानूनों से संबंधित पांच हजार स्थानों पर किसानों ने सुनी प्रधानमंत्री की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कृषि कानूनों से संबंधित पांच हजार स्थानों पर किसानों ने सुनी प्रधानमंत्री की बात
Sat, 26 Dec 2020 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Dec 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृषि कानूनों से संबंधित भाषण सुनाने के लिए महाराष्ट्र भाजपा ने पांच हजार स्थानों पर किसान सम्मेलन आयोजित किया। जहां किसानों को प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनाया गया। इससे पहले प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य के एक करोड़ किसानों को कृषि कानून से संबंधित कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पत्र बांटा गया।
विज्ञापन
एक करोड़ किसानों को बांटा गया कृषि मंत्री तोमर का पत्र
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि किसानों को कृषि मंत्री का पत्र बांटते समय ही किसान सम्मेलन की जगह भी तय कर दी गई। जहां स्क्रीन लगाकर किसानों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनाया गया। इससे राज्य के किसानों में कृषि कानूनों को लेकर भ्रम की स्थिति दूर हुई। पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के ज्यादातर किसान पढे़ लिखे हैं, इसलिए वे न केवल सरकार की योजनाओं का लाभ जल्द प्राप्त कर लेते हैं बल्कि वे नियम कानून की बारीकियों को भी समझ लेते हैं।
विज्ञापन