Crop Insurance: 31 जुलाई तक किसान करवा सकते हैं अपनी फसलों का बीमा, इस तरह लिया जा सकता है लाभ
Crop Insurance: कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश के राज्यों में बीमा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि तय की जा चुकी है। इसके लिए बाकायदा संबंधित राज्यों को भी निर्देशित किया जा चुका है। है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से किसानों की फसलों का बीमा 31 जुलाई 2023 तक करवाया जा सकता है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक बीमा की अंतिम तिथि तय की गई है। केंद्र सरकार किसानों की फसलों को आपदाओं से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चला रही है। मंत्रालय ने इस योजना का लाभ लेने के लिए कई माध्यमों से किसानों को जानकारियां संबंधित राज्य सरकारों के माध्यम से भी पहुंचाई है।
पंजीकरण करवा कर ले सकते हैं लाभ
कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश के राज्यों में बीमा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि तय की जा चुकी है। इसके लिए बाकायदा संबंधित राज्यों को भी निर्देशित किया जा चुका है। किसानों ने इस बीमा योजना का लाभ लेने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी भी निभाई है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक देश में कोई भी किसान अपने सम्बंधित जिलों के कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर या राज्य अधिसूचना की जानकारी लेकर योजना की अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण करवा कर फसलों को होने वाले संभावित वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।
विभिन्न माध्यमों से करवा सकते हैं पंजीकरण
कृषि मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) है, वे किसान अपने केसीसी बैंक से संपर्क करके पंजीकरण करवा सकते हैं। यदि किसान किसी और माध्यम से भी पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो वे अपने नजदीक के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (जन सुविधा केंद्र) पर जा कर योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध पीएमएफबीवाई फसल बीमा ऐप (क्रॉप इन्शुरन्स एप्प) पर लॉग इन कर के स्वयं इस योजना से जुड़ सकते हैं।