फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Farmers are conscious about Mother Earth', PM Modi said - Natural farming is benefiting a lot

मुलाकात: 'धरती माता को लेकर किसान सजग', PM मोदी बोले- प्राकृतिक खेती से हो रहा काफी फायदा

Tue, 13 Aug 2024 07:03 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Aug 2024 07:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा है कि किसानों की तारीफ की है । उन्होंने कहा कि  देश के किसान स्वेच्छा से कीटनाशकों से दूरी बना रहे हैं।

विज्ञापन
'Farmers are conscious about Mother Earth', PM Modi said - Natural farming is benefiting a lot
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से बातचीत की - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के किसान धरती माता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर सजग हैं और स्वेच्छा से कीटनाशकों से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा, प्राकृतिक खेती किसानों को इस मामले में ज्यादा फायदे दे रही है। प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि अधिक से अधिक किसानों की ओर से प्राकृतिक खेती को अपनाने के कारण इस मामले में महत्वपूर्ण मील का पत्थर क्षितिज पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली में 61 फसलों की 109 किस्में किसानों को सौंपते और उनसे बात करते समय अलग ही रूप ही दिखे। अधिकारियों ने बताया, इस मुलाकात के दौरान बारिश होने लगी तो पीएम से अनुरोध किया गया कि मुलाकात को आगे के लिए टाल दिया जाए। हालांकि मोदी नहीं माने और मुलाकात तय समय पर ही हुई। यही नहीं, पीएम ने अपना छाता भी खुद पकड़ा। उन्होंने किसानों का छाता पकड़ने का भी प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में शोध और नवाचार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के साथ अटल बिहार वाजपेयी के जय विज्ञान को याद करने के साथ अपनी ओर से जोड़े जय अनुसंधान की चर्चा की और कहा कि उनका यह नारा शोध और नवाचार को सबसे प्राथमिकता देता है। पीएम ने कहा, फसलों की 109 किस्में इसी अनुसंधान का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाह: नई किस्मों का पहले कम मात्रा में करें इस्तेमाल
पीएम मोदी ने किसानों से कहा कि वह खुद फसलों की नई किस्मों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर दूसरों की ओर से इनके इस्तेमाल का परिणाम देखने के लिए इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि वह नई किस्मों को पहले कम मात्रा में इस्तेमाल करें। अपने खेतों के चारों कोनों पर पहले इनका इस्तेमाल कर देखें और परिणाम जानने के बाद व्यापक रूप से इस्तेमाल करें।


किसानों के लिए तीन गुना तेजी से काम करने का सबूत
पीएम ने फिर याद दिलाया कि उन्होंने लोगों से अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना रफ्तार से काम करने का वादा किया था और किसानों के लिए उनकी सरकार की ताजा पहलें इसका सबूत है कि वह इस रफ्तार से काम कर रहे हैं। उन्होंने फसलों की इन नई किस्मों को किसानों को सौंपते समय बेहद खुशी होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed